फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। गांधी विद्या निकेतन डिग्री कालेज बूढ़पुर रमाला की राष्ट्रीय सेवा योजना के कासिमपुर खेड़ी में चल रहे शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम सत्र में गांव की गलियों में स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं द्वारा स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, जल ही जीवन है, वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ, मतदान अवश्य करें आदि स्लोगन लिखे। इसके बाद कासिमपुर खेड़ी गांव में रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, पर्यावरण बचाओ आदि नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी। बौद्धिक सत्र में नेट बैंकिंग, डिजिटल के बारे में सिंडिकेट बैंक बराल के शाखा प्रबंधक आरएस तोमर व कृषि अधिकारी रॉकी ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जसवेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें पारूल, मीनाक्षी, शिवानी चौहान, नीशू, हिमांशु, अक्षय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें