फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा अपलोड की तकनीकी खामी को किया दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएमओ दफ्तर में बुधवार को लखनऊ से एचआईएमएस (ह्यूमन इनफॉरमेंशन मैनेजमेंट सिस्टम) की टीम पहुंची। उन्होंने कंप्यूटर पर रिकॉर्ड को अप लोड करने में आ रही बाधाओं को दूर किया। कर्मचारियों को अप लोड के बारे में जानकारी दी गई। टीम में पहुंचे ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार और डॉ. मंजू ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी विभागों को ऑनलाइन कर रही है। ताकि कागज और समय की बचत हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पर पुरजोर तरीके से कार्य कर रहा है। रिकॉर्ड अप लोड कराने में विभागों के कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। इनकी समस्याओं को दूर किया। कर्मचारियों को सभी जानकारियां दी गई। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो रही है। इसे देखकर लखनऊ से टीम पहुंची है। उन्होंने बड़ौत, छपरौली, जिला अस्पताल और सीएमओ दफ्तर में यूपी एचआईएमएस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


सारथी-चार के कारण बंद रहा काम
बागपत। परिवहन विभाग में सारथी-4 सिस्टम लागू होने के कारण काम बंद रहा। लाइसेंस बनाने का कार्य दोपहर तक ही किया। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि चार फरवरी तक काम बंद रहेगा। इसके बाद नये तरीके से ही लाइसेंस बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें