फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का कलक्ट्रेट में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विकास कश्यप कहा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया है। मुख्य मांग सफाई कर्मचारियों का नाम पंचायत सेवक किया जाए। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बजट जारी कराए। ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति, गैर मान्यता प्राप्त सफाई कर्मचारी संघ के पत्र पर विचार न किया जाए, स्कूल या राजस्व गांवों में कार्य कराया जाए, मान्यता प्राप्त संघ के संचालन हेतु संघ कार्यालय आवंटित कराए, पैरोल व्यवस्था समाप्त, निदेशालय द्वारा सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर के पद स्वीकृत कराए और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराए। मांगों पर विचार कर तेजी से कार्रवाई कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान विक्की वाल्मीकि, विकास, जयविंद्र, नरेंद्र, नरेश, श्रवण, बाबी, नीरज, कांता, सूरज, मनोज, मयंक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें