फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्या ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें दिव्या ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया। इसमें दिव्या प्रथम, नेहा द्वितीय और काजल द्वितीय रही। जबकि 200 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, दिव्या द्वितीय और नगमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में दिव्या प्रथम, नगमा द्वितीय और काजल तृतीय रही। गोला फेंकने में दिव्या प्रथम, शिवानी द्वितीय और काजल तृतीय रही। भाला फेंकने में नगमा प्रथम, ज्योति द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। तश्तरी फेंकने में वर्षा प्रथम, शिवानी द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। लंबी कूद में दिव्या प्रथम, नेहा द्वितीय और वर्षा तृतीय रही। रस्सा खींच प्रतियोगिता में वर्षा गुप्ता की टीम प्रथम रही। रस्सा दौड़ में बबीता प्रथम, नगमा द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। इस मौके पर महिला शिक्षकों ने बैलून दौड़ और कुर्सी दौड़ में भाग लिया।
इससे प्रतियोगिता उद्घाटन ईश्वर सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, प्रमोद गुप्ता और प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप जलाकर किया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। छात्राओं ने खेल मशाल के साथ मार्च पास्ट किया। इसमें डॉ. शमा परवीन, निर्मला, शिल्पा वर्मा, अनिता सिंह, वंदना राघव, ममता चौधरी, संजय सैनी, सुमन शर्मा, राम किशोर, राखी, कीर्ति गोयल, प्रेमवती, नितिन, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को किया सम्मानित
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज में छात्रा मनीषा को सम्मानित किया । क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें मनीषा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । इस मौके पर वेदप्रकाश, श्रीपाल, श्याम, वीर सिंह, तनसील अली, सुभाष पारचा, धीरज कुमार, पवन कुमार, संजय शर्मा, देवेंद्र कुमार, रेणू, रीना आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें