फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी में खराब तौल कांटा बदला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलड़ी में खराब तौल कांटा बदला गया
विज्ञापन


दोघट। पलड़ी गांव में दौराला मिल के ए-गन्ना क्रय केंद्र के तौल कांटे में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते इस कांटे को उखाड़ कर दूसरा कांटा लगाया है। शुक्रवार को इसी कांटे पर गन्ना तुलवाकर लिया गया।
विज्ञापन

पलड़ी गांव में दौरान चीनी मिल का ए-गन्ना क्रय केंद्र एक सप्ताह से बंद पड़ा है। इससे गन्ना क्रय केंद्र पर सप्ताह में मात्र दो बार ही तौल हो पाई है। इसके चलते किसानों में मिल प्रबंधन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को मिल से आए मैकेनिक ने कांटे ठीक करने का प्रयास किया था। लेकिन ठीक नहीं हुआ तो शुक्रवार को मिल से दूसरा कांटा मंगाया और पुराने कांटे को उखाड़ कर दूसरा कांटा लगाया गया। शुक्रवार को कांटे बदलकर गन्ने की तौल कराई गई। मिल के गन्ना प्रबंध कुलजीत पंवार ने बताया कि अब पुराना कांटा उखाड़कर नया कांटा लगा दिया गया है। शनिवार को तौल सुचारु शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें