फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात का पारा 4.2 डिग्री, दिन में चली ठंडी हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार का अवकाश घोषित, सोमवार को खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

सर्दी का प्रकोप जारी, सुबह-शाम कोहरे का असर भी रहा
फोटो-
बागपत। ठिठुरन जारी है। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक घुली रही। सुबह-शाम कोहरे का असर दिखा। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश शनिवार तक बढ़ा दिया गया। जिले के स्कूल अब सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन

ठंड का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 4.2 रहा। लोग कंपकंपा गए। ठंड का असर बाजारों से लेकर सड़कों पर देखने को मिला। यही हाल सभी ट्रेनों को है, जिसमें यात्रियों की संख्या काफी हद तक घट गई है। मिनी, प्राइवेट ओर रोडवेज बसों में यात्रियों की भी संख्या में काफी हद तक गिरावट आई है। रोड पर शीत लहर से दुपहिया वाहन चालकों के सामने दिक्कत रही। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। दिन ढलते ही लोग घरों में चले गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मुख्य चौराहों पर अलाव जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें