रमाला (बागपत)। सीएम योगी आदित्यनाथ के रमाला चीनी मिल में जनसभा के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को रमाला से लेकर ककड़ीपुर तक बंद गया । शामली की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को ककड़ीपुर चैक पोस्ट पर और बड़ौत की तरफ से आने वाले वाहनों को रमाला गेट के पास रोका। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को दो-दो किलोमीटर पैदल चलकर वाहनों में सवार होना पड़ा। छोटे वाहन चालक दूसरे मार्गों से अपने वाहनों को निकाल कर ले गए। जनसभा समाप्त होने के बाद यह मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया और कई घंटे तक जाम रहा। बसों को तीन किमी दूर रोक दिया गया।
छात्राओं ने प्रस्तुत किए प्रस्तुत
रमाला (बागपत)। सीएम योगी आदित्यनाथ की रमाला मिल में हुई सभा मेें गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कॉलेज के शिक्षक संजीव कुमार ने वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति किया। इसके अलावा कई स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकार संतराम बंजारा ने भी गीतों की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया।
हेलिकाप्टर देखते ही भर गया जोश
रमाला (बागपत)। जैसे ही 2:10 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर रमाला मिल पर मंडराया तो लोगों में जोश भर गया। 2:15 बजे सीएम का हेलिकाप्टर नीचे उतरा। इसके बाद 2:20 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे और सबका अभिवादन किया।