फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, किसान दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रीवर पार्क के पास कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसके नीचे किसान दब गया। राहगीरों ने उसको ट्रैक्टर के नीचे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने आरोपी चालक के साथ कैंटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सांकरौद गांव के सब्बीर ने पुलिस को बताया उसका भाई इस्लाम ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर बागपत चीनी मिल गया । वहां गन्ना उतारकर वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही रीवर पार्क के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसका भाई उसके नीचे दब गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने इस्लाम को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायल दिल्ली रेफर किया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें