फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में ठंड से ठिठुरते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के बीच बड़ौत में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड महसूस की गई है। लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे और जन जीवन प्रभावित रहा। ठंड के कारण कई ट्रेनें लेट रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ौत में सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की ठंड पड़ी और लोगों को घरों में दुबके को मजबूर कर दिया। पूरे दिन लोग घरों से बाहर नहीं निकले और ठंड से जन जीवन प्रभावित रहा। नगर में जगह-जगह लोग अपनी दुकानों के आगे अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते देखे गए। कड़ाके की ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। वहीं नगर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने अभी तक कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। उधर ठंड के कारण दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कई ट्रेन लेट रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट आने के कारण रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ठंड से ठिठुरते रहे। यहां पर भी अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग स्वयं ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर बचाव कर रहे हैं। नगर वासियों ने ठंड से बचाव के लिए नगर में अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें