फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में सात बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकरी में सात बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन


दोघट। टीकरी के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन के जर्जर तारों से गिरी चिंगारी से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

टीकरी के जंगल में किसान विनोद पुत्र तिलकराम के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन जा रही है। इस लाइन के तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। शुक्रवार को लाइन के जर्जर तार आपस में भिड़ जाने से चिंगारी नीचे गन्ने की फसल पर गिर गई। जिससे चिंगारी से किसान के गन्ने की फसल में आग लग गई। किसानों ने टीकरी बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। इसके बाद किसानों ने पानी, मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जर्जर तारों को बदलवाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन अभी तक न तो जर्जर तार बदलवाए गए और न ही जर्जर तार जो ढीले है वे खिंचवाए गए। इसकारण यह नुकसान हुआ। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जर्जर तार न बदलवाए गए और गन्ने की जली फसल का किसान को मुआवजा न दिया गया तो वे ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में योगेश, देवेंद्र, सोमपाल, कृष्ण, धर्मेंद्र, कंवरपाल, वीरेंद्र, रामपाल, धर्मवीर, गुड्डू, विनोद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें