अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के पुजाये मोहल्ला निवासी दिव्यांग सोमिन मकान बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उसने कहा मुख्यमंत्री से मिलकर मकान के लिए मांग करेगा।
दिव्यांग ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने विभिन्न गरीबों के लिए मकान बनवाने के लिए योजनाएं चलाई हुई है। आवेदन तो लिए जा रहे है, लेकिन अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सोमिन ने बताया दिव्यांग होने के बाद भी विभागीय अफसर उसे परेशान कर रहे है। योजना में पात्र होने के बाद भी उसे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सर्दी में परिवार को पालीथिन का सहारा है। नगर पंचायत से भी मकान बनवाने की मांग कर चुके हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दीवार जर्जर हो गई है, कभी भी हादसा हो सकता है। परिवार में दहशत के माहौल में रात बीताते है। उसने कहा कि प्रशासन ने कोई मदद नहीं की गई तो वह सीएम से मिलकर मकान की मांग करेगा।