फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू और येलो हाउस ने जीता फुटबॉल के फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस और जूनियर वर्ग में येलो हाउस प्रथम रहा। बाद में विजेता टीम को सम्मानित किया ।
विज्ञापन

शनिवार को फुटबाल का फाइनल मैच सीनियर वर्ग की ब्लू हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया। इसमें ब्लू हाउस ने 4-2 गोल से मैच जीता। दीपांशु ने चार गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जूनियर वर्ग में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 3-0 गोल से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। टीम की ओर से गालिब ने दो और अभय ने एक गोयल किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीम को प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने पुरस्कृत किया। दीपांशु को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना। इस दौरान पीटीआई राजीव कुमार, बबलेश कुमार, प्रदीप, रवि, हिमांशु, अमित, रोहित, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें