बड़ौत (बागपत)।
मीरापुर रजबाहे के किनारे पड़ी सिल्ट की मांग को लेकर सोमवार को नगरवासियों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को नगरवासी मीरापुर रजबाहे की पटरी पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले मीरापुर रजबाहे की सफाई के दौरान सिल्ट निकाली। सिल्ट निकाले हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सिल्ट नहीं उठाई जा रही है। सिल्ट नहीं उठाने के कारण आए दिन पटरी पर लंबा-लंबा जाम लगा रहता है। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन लगातार शिकायत करने पर सिल्ट को नहीं उठाया है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जेई आदेश ने कहा जल्द ही सिल्ट को उठवा लिया जाएगा। ठेकेदार हिम्मत ने कहा सफाई के दौरान सिल्ट गीली थी, जिससे उठाने के दौरान पूरे नगर में गंदगी फैल जाती। सिल्ट सूखने के बाद ही उठाई जाएगी। इनमेें रवि पालीवाल, नीरज, अंकुर, अनुज, सुभाष, प्रमोद, शेखर आदि रहे।