फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे के लिए तीरंदाज का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हजूराबाद गढ़ी के होनहार खिलाड़ी ने जिले का नाम रोशन किया। बांग्लादेश में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तीरंदाज यश देव का चयन हो गया है। ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

तीरंदाज के परिवार के दारा सिंह ने बताया कि झारखंड के टाटा नगर में हुए ट्रॉयल में यश देव ने शानदार प्रदर्शन किया, इसकी बदौलत उसका चयन हुआ है। ट्रायल 28 से 29 अक्तूबर तक चले। भारतीय टीम के बांग्लादेश के दौरे के लिए उसका चयन हुआ। बांग्लादेश में 23 से 29 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ी के चयन पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई। ग्रामीणों का कहना है कि होनहार का स्वागत किया जाएगा।

प्रवेशपत्रों का वितरण किया
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि पांच नवंबर को उनके विद्यालय में होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया और प्रवेश पत्र वितरित किए गए। इस दौरान मुकेश राज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अशोक बंधु और हितेश कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें