बड़ौत (बागपत)।
मधुबन कॉलोनी में यज्ञ हुई। इसमें आर्यजनों ने भाग लिया। हरपाल सिंह के आवास पर यज्ञमान सतपाल सिंह रहे और पुरोहित सतपाल राठी रहे। यज्ञ के पुरोहित सतपाल राठी ने कहा कि सबसे सरल और सुगम साधन यज्ञ है। देव यज्ञ को पंच महायज्ञों में सम्मिलित किया है। जो यज्ञ नहीं करते वे पाप के भागीदार है। महेंद्र चौहान और रणवीर सिंह ने राष्ट्र की भावी पीढ़ी को चरित्रवान व संस्कार बनाने का आह्वान किया। इसमें सभासद सुशील चौधरी, सोमपाल तोमर, चंद्रप्रकाश, ओमपाल मलिक, गौरव डबास, पंकज तोमर, दीपक पंवार, बहादुर सिंह, संजीव बालियान, आनंद राठी, सतेंद्र, विवेक, राजीव, संजय राणा, राजेंद्र आर्य, सहेंद्र सिंह, सचिन राणा, अक्षित तोमर, कृष्णा, कमलेश आदि रहे।
दूसरी ओर आर्य समाज में सत्संग में डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा संसार में फैला हुआ ज्ञान विज्ञान वेदों में प्रकाशित है। इस मौके पर यज्ञ हुआ। ब्रहा मित्रमुनि, यज्ञमान यशवीर मलिक रहें। इसमें हरबीर सिंह, राधेश्याम, हरपाल सिंह, अंग्रिस मुनि, सुनील आर्य, राजीव त्यागी, जयप्रकाश, राजकुमार, मोहन पाल, इंद्रपाल आदि रहे।