फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी की शिकायत, सीडीओ ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिलाना ब्लॉक में गोलमाल की आशंका के चलते सीडीओ चांदनी सिंह ने बीडीओ को दो दिन में अभिलेख मांगे हैं। पाइप और सीमेंट में गड़बड़ी की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में वर्ष 2013-14 और 2014-15 में ह्यूम पाइप लगाए गए थे। राज्य वित्त, मनरेगा और 14वां वित्त आयोग की निधि से कार्य किया । इस विकास कार्यों में गोलमाल होने की आशंका व्यक्त की । इसके चलते लोगों की शिकायत पर मामले पर जांच बैठा दी । पांची में 57 हजार, पिलाना 55 हजार, सिंघावली अहीर में ढाई लाख, हिसावदा में 82 हजार, सिखेडा 91 हजार, बसौद में 01.80 लाख, बिलौचपुरा में 54 हजार, डौला में 01.60 लाख, हिसावदा 82 हजार, केहरका गांव में 83 हजार के ह्यूम पाइप लगाए गए। गांवों में हुए इन कार्यों में लाखों रुपये की कीमत से सीमेंट का इस्तेमाल किया । इन कार्यों की शिकायत सीडीओ से की । सीडीओ चांदनी सिंह ने पिलाना ब्लॉक के बीडीओ को पत्र भेजकर दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें