फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा के लोगों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव की खुब्बीपुरा बस्ती में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा शिकायत करने के बाद भी अभी तक विद्युत निगम ने गांव का ट्रांसफार्मर को नहीं बदला। विद्युत निगम के अफसरों की कार्यशैली से नाराज होकर ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने कहा गांव की बस्ती में एक ट्रांसफर है। उस पर लोड अधिक रहता है। इस कारण ट्रांसफर जल्दी-जल्दी फूंक जाता है। विद्युत निगम से कई बार अधिक क्षमता का ट्रांसफर लगवाने की मांग की , लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक सप्ताह पहले ट्रांसफर फूंक गया । विद्युत निगम के अफसरों से उसको बदलने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बस्ती में बिजली न होने के कारण लघु उद्योग धंधे ठप हैं। इसके अलावा विद्युत उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। पेयजल का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने विद्युत निगम के अफसरों सहित डीएम से हस्तक्षेप करके गांव का ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की । इसमें साजिद, मुकेश, मोनू, अनिल, जय कुमार मौजूद रहे। उधर, एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा गांव निवाड़ा का ट्रांसफर फूंकने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही ट्रांसफर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें