गणेश के 12 नामों का स्मरण करने से होते हैं सब दुख दूर
बड़ौत (बागपत)। सराफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन गणेश की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भजन और कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए ।
इस मौके पर पंडित पवन शास्त्री ने बताया संकट नाश के लिए गणेश का मात्र स्मरण करें तो हर संकट समाप्त हो जाता है। पहले मस्तक झुकाकर गौरीपुत्र को प्रणाम करें और गणेश जी के 12 नामों का स्मरण करें। जो मनुष्य तीनों समय प्रतिदिन 12 नामों का पाठ करता है। उसे कोई भी भय नहीं होता। विद्यार्थी विद्या, धनार्थी धन, पुत्रार्थी पुत्र, मोक्षार्थी मोक्ष पाता है। एक वर्ष तक जप करने से मनुष्य सिद्धि प्राप्त कर लेता है। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया। भजनों के दौरान नृत्य की प्रस्तुति की । अंत में प्रसाद बांटा। इसमें आदेश कुमार गुप्ता, योगेश मोहन, तानाजी, मारुति, विजय, महेश, राकेश वर्मा, विभोर अग्रवाल, अरविंद, रोहित जैन आदि रहे।