विधायक को सम्मानित किया
रमाला (बागपत)। ईब्राहिमपुर माजरा गांव के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में भाजपा विधायक योगेश धामा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक ने गांव में अपनी निधि से गांव में विकास कराने का वादा किया। विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसी का शोषण नहीं हो रहा है। रमाला मिल का विस्तार से साबित हो रहा है कि सरकार को किसानों की चिंता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर हरबीर सिंह ने की। संचालन विकास तोमर ने किया। जिला अध्यक्ष संजय खोखर, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह, चेयरमैन धर्मवीर सिंह, मास्टर सत्यप्रकाश, अजित, वकील, सुरेश मुखिया, हरपाल प्रधान, शोकेन्द्र, बाबूराम, अनिल कुमार, महाबीर, भूपेंद्र, अमित मौजूद रहे।
पेंशन के लिए भटक रहा बुजुर्ग
बागपत। बिजरौल गांव निवासी 70 इंद्रपाल कलक्टे्रट पहुंचा। आरोप लगाया कि पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है। अफसरों द्वारा कोई भी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर पेंशन की मांग की है।