फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कराया
विज्ञापन


बागपत। शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर मुख्यमंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। इसमें सभी ने आहुतियां दी। चेतावनी दी जल्द समायोजन बहाल नहीं किया तो अन्न और जल त्याग देंगे। शिक्षक संगठन और अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया।
शुक्रवार को धरना स्थल पर शिक्षामित्रों ने कर्मकांडी पंडितों से हवन कराया गया और पूजा अर्चना कराई गई। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष राजेश पंवार ने कहा कि सरकार द्वारा हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आंदोलन को अनदेखा किया जा रहा है। यदि सरकार की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटती है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। शिक्षामित्र अन्न और जल का त्याग कर देंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार मुश्किल में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष कुशलता चौहान ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न लें। यदि धैर्य टूट गया तो सरकार की चुनौती बढ़ जाएगी। कलेक्ट्रेट में सभी शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। एडीएम लोकपाल सिंह मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ (दबथुआ गुट) के जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह तोमर, जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार खोखर और अधिवक्ता गजेंद्र सिंह बली, राधेश्याम शर्मा ने शिक्षामित्रों को समर्थन दिया। बिजेंद्र भाटी, पूनम रानी, आरती चौहान, आदर्श शर्मा, मंजू राणा, प्ऱियका, गीता, संगीता, अरूण, धीरज, प्रमोद, कराहुल भारत, सुभाषचंद, सुरेशपाल, राजेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, भरत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें