फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर सौरभ ने दिल्ली में दिखाया जलवा, झटके तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटर सौरभ ने दिल्ली मेें दिखाया जलवा, जीते तीन पदक
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)।
वीर शाहमल रायफल क्लब बिनौली परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई 17वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप मेें पदक जीतने वाले शूटर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्लब परिसर में कोच अमित श्योराणा के निर्देशन मेें शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा जनपद मेरठ के कलीना गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी ने दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 26 अगस्त से 1 अगस्त तक चली 17वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर मैन स्पर्धा मेें स्वर्ण पदक, जूनियर मैन स्पर्धा में रजत पदक, यूथ मैन स्पर्धा में रजत पदक जीता। कोच ने बताया सौरभ ने 600 में से 584 अंक हासिल किएं। इसके अलावा सौरभ चौधरी ने अक्तूबर में ब्रिशबेन देश मेें होने वाली चैंपियनशिप के लिए ट्रायल दी। ट्रायल में उसने 79 और 86 का स्कोर प्राप्त किया। स्वागत करने वालों में नकुल शर्मा, नवाब सिंह, दीपक, रिहान, वसीम, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें