अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे अफसर
बागपत। एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा सीओ और थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सूचना तंत्र मजबूत करें। छोटे मामलों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएं। आपस में समन्वय बनाएं रखें और लापरवाही नहीं बरतें।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर कलक्ट्रेट में अफसरों की बैठक हुई। इसमें एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा थानाध्यक्ष सड़क मार्गों को सुरक्षित करें। हमारा प्रयास है कि ग्राम दिवसों के माध्यम से ग्राम स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो। छोटी-छोटी घटनाएं बड़ा रूप ले लेती है। समय रहते संवेदनशील होकर समस्या का निस्तारण कराएं। रात्रि गश्त बढ़ाए और संवेदनशील होकर मार्ग को सुरक्षित करें। क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ संपर्क बनाए रखे। अपर जिलाधिकारी ने कहा जनता के बीच पुलिस की छवि अच्छी होनी चाहिए। ईओ को पाने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त करें। उन्होंने डीआईओएस को सभी स्कूलों में पौधरोपण कराने और हेल्थ कैंप लगवाने के निर्देश दिए।