फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर रालोद करेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर रालोद करेगा आंदोलन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पश्चिमी उप्र रालोद किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलाई माह में आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वे बुधवार को रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में संगठन तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को 100 दिन पूरे हो जाने पर पूरी तरह विफल बताया। चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र में भाजपा ने उचित गन्ने का मूल्य देने और कर्जा माफी की बात की थी, जो पूरी नहीं हुई है। आज किसान आत्महत्या करता जा रहा है। किसान व मजदूरों की हितैषी रालोद है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर जुलाई माह में किसान प्रकोष्ठ के बैनर तले किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि यूपी सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उपलब्धि का कार्ड जारी किया, जबकि जनहित में कोई कार्य नहीं हुआ। कानून व्यवस्था बदहाल है और प्रदेश की जनता परेशान है। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, मित्र मुनि व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें