फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहैड़ा के धरने में एक किसान की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहैड़ा के धरने में एक किसान की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

बागपत। हाईटेंशन लाइन के निर्माण के विरोध में अहैड़ा गांव में किसानों के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में एक किसान की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का उपचार किया। किसानों ने कहा अपने हक के लिए कुर्बानी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

बागपत से बरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन का निर्माण चल रहा था। अहैड़ा, दुड़भा, पाबला-बेगमाबाद, हरचंदपुर, ढ़िकौली समेत कई गांवों के किसानों ने अहैड़ा गांव में लाइन का काम 10 दिन पहले रुकवा दिया था। जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसान अहैड़ा गांव में धरने पर बैठे हैं। किसान रामपाल पंवार की शुक्रवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। अस्पताल के चिकित्सक उनका उपचार कराने के लिए वहां पर लगातार आ रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं है। किसानों ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, ठाकुर तेजपाल, इंद्रपाल निनाना, कृष्ण पंवार, संजय धामा, राजवीर गुर्जर, धर्मपाल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें