फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्व रक्तदान दिवस पर अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित रक्तदान कैंप में 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कैंप में पहुंचे 25 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन भावी रक्तदाता के तौर पर कराया। भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। यह पुण्य कार्य है।
विज्ञापन

टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन ने लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सहयोग से रक्तदान कैंप आयोजित किया। इसका उद्घाटन डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने किया। रक्तदाताओं को भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने प्रमाणपत्र बांटे। सांसद ने कहा लोगों को जीवन में संयम से कार्य करना चाहिए। रक्तदान जरूर करें, इसका कोई विकल्प नहीं होता। डीएम भवानी सिंह ने कहा रक्तदान एक पुण्य कार्य है। खून की कमी से कई बार लोगों की जान चली जाती है। ब्लड बैंकों में खून सुरक्षित रहता है। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए।
लायंस क्लब के मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता और अध्यक्ष हंसराज गुप्ता ने कहा प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से अभियान को सफलता मिलती है। सुभारती यूनिवर्सिटी के निदेशक आलोक भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कैंप में 60 लोगों ने रक्तदान किया। यही नहीं 25 लोगों का रजिस्ट्रेशन भावी रक्तदाता के तौर पर किया गया है। इसमें टटीरी की चेयरमैन सीमा देवी, अमीनगर सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव, राजीव गर्ग, ईश्वर अग्रवाल, सचिन सिंघल, प्रवीण गुप्ता, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, परशुराम मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन के पति प्रेम शंकर शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, व्यापारी संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, मुकेश रूहेला, अरविंद शर्मा, अशोक कुमार, हिम्मत, एसडीएम विवेक यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह, सीओ श्वेताभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें