फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स की छूट के दायरे में 14 हजार वाहन, छह करोड़ का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान वाहन नहीं चलने की स्थिति में की थी छूट की मांग
विज्ञापन

दो दिन पूर्व सरकार की ओर से जारी हुआ टैक्स छूट संबंधी शासनादेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकार की ओर से लॉकडाउन में वाहनों का पहिया थम जाने के कारण माल वाहक व यात्री वाहनों को टैक्स में छूट प्रदान की गई है। जिले के 14 हजार एक सौ 22 वाहन छूट के दायरे में है। वाहन मालिकों को पांच करोड़ 83 लाख रुपये के टैक्स में राहत मिलेगी। जिन वाहन स्वामियों ने लॉकडाउन के दौरान गाड़ी का टैक्स जमा कर दिया है, उनका टैक्स अगली किश्तों में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सरकार से लॉकडाउन पीरियड में वाहनों का टैक्स माफ करने की मांग की थी। दो दिन पूर्व सरकार ने लॉकडाउन पीरियड के दौरान वाहनों को टैक्स में छूट देने की घोषणा कर शासनादेश जारी कर दिया है। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि जिले में 14 हजार एक सौ 22 माल व यात्री वाहन पंजीकृत है। सरकार के निर्देश के अनुसार माल वाहक वाहनों का एक माह का तथा यात्रि वाहनों का दो माह के टैक्स में छूट प्रदान की जाएगी। जिले के वाहन स्वामियों को पांच करोड़ 83 लाख रुपये का फायदा होगा। जिन वाहन स्वामियों ने लॉकडाउन पीरियड के दौरान अपने वाहनों का टैक्स जमा कर दिया है, उनका टैक्स आगे के महीनों में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाहन संख्या
बस 2126
ट्रक 8559
कार/टैक्सी 2619
थ्री-व्हीलर 349
ट्रैक्टर 246
ट्रेलर 223
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें