फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 केंद्रों पर 14 हजार पांच सौ 20 ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शुक्रवार को 53 केंद्रों पर 14 हजार 520 लाभार्थियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 120.83 फीसदी टीकाकरण हुआ। बड़ौत ब्लॉक में सबसे अधिक 147 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 53 केंद्रों पर 12 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया था। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 120.83 फीसदी टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को बागपत ब्लॉक में 140.73 फीसदी, बड़ौत में 147.09 फीसदी, बिनौली में 111.05 फीसदी, छपरौली में 108.89 फीसदी, खेकड़ा में 104.44 और पिलाना में 104.72 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
नहीं मिला एक भी संक्रमित
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। अब नौ केस एक्टिव है। जिले में कोरोना संक्रमण से 141 लोगों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें