फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ का फल खाने से 14 बच्चे बीमार

Mon, 09 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बिनौली कस्बे के संत रविदास मोहल्ले में एक पौधे के फल खाने से महिला समेत 14 बच्चे बीमार हो गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर सभी को निजी अस्पताल और सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


संत रविदास मोहल्ले निवासी रोशन के घर में एक छोटा पेड़ लगा हुआ था। मोहल्ले के बच्चे खेलते-खेलते वहां पहुंचे और उस पर लगे फल को खा लिए। फल को खाते ही उन्हें उल्टी दस्त होने लगे। एक महिला ने भी फल खाए तो उसकी भी तबियत बिगड़ गई। यह देख उनके परिजन घबरा गए, पूरी बस्ती में अफरा तफरी मच गई।

परिजन तुरंत ही बच्चों लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। सभी बच्चों को निजी अस्पताल और सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। चिकित्सकों ने तुरंत सभी को उपचार दिया। फल खाने से गीता पत्नी मुकेश, उसके बच्चे रोबिन, वंशिका, मनीष, देशपाल के बच्चे दीक्षा, निखिल, अंकित पुत्र रविंद्र, निशांत पुत्र मुकेश, खुशी, शिवानी, निधि पुत्री विक्की, अरुण पुत्र राजेंद्र एवं लोकेंद्र के बच्चे आदित्य, अभिषेक, आवेश, लक्ष्य बीमार हो गए। सभी की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने उखाड़े पौधे
बिनौली। ग्रामीणों के मुताबिक इस पौधे को गांव में पेट्रोल का पौधा कहां जाता है। नीम की निंबोली की तरह इस पर फल लगते है। इसी को खाने के बाद बच्चे बीमार हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी पौधों को उखाड़ दिया। उधर, सीएचसी अधीक्षक अतुल बंसल ने बताया कि यह फल विचित्र तरह का है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें