खेकड़ा, चांदीनगर, बालैनी के 60 अभ्यर्थियों में से 59 उपस्थित, 45 पास हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस लाइन में मंगलवार को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2018 के द्वितीय चरण के लिए 60 अभ्यर्थियों में से 59 का मेडिकल हुआ। इसमें 14 अभ्यर्थी अस्थायी अयोग्य पाए गए, जिन्हें बुधवार को दोबारा मेडिकल के लिए मेरठ भेजा जाएगा है। 45 को योग्य घोषित किया गया।
नोडल अधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे खेकड़ा, चांदीनगर व बालैनी थाना क्षेत्र से 60 अभ्यर्थियों में 59 अभ्यर्थी पहुंचे। मेडिकल में 14 अभ्यर्थी अस्थायी अयोग्य पाए गए। इन्हें बुधवार को पुन: मेडिकल के लिए मेरठ भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। 15 दिन में 519 अभ्यर्थियों का मेडिकल किया जाएगा। प्रतिदिन जनपद के हर थाने से 60 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।