प्रथम पाली में 8112 और दूसरी पाली में 5787 देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि 23 जनवरी निर्धारित की है। जिले में 29 केंद्रों पर 13898 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। इनमें से प्रथम पाली में 17 केंद्रों पर 8112 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और 12 केंद्रों पर दूसरी पाली में 5787 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में लेंगे भाग। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर आउट होने पर शासन ने 28 नवंबर को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब शासन ने पुन: परीक्षा कराने के लिए 23 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले में पूर्व में निर्धारित किए गए 29 केंद्रों पर ही परीक्षा होगी। प्रथम पाली में 17 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में 12 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षण रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं जैसे सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।