फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को महर्षि कश्यप की जयंती मनाने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव स्थित महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप की जयंती मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के वरिष्ठ सलाहकार चरण सिंह कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचेयता है। सभी जीवों को रचना करके विश्व का संचालन कराया। कश्यप समाज उन्हीं का वंशज है। महर्षि के वंशज होना हमारे लिए गर्व की बात है। समाज के लोग महर्षि के दिखाएं हुए रास्तों से भटक गए है। नशा वृत्ति समाज में घर कर गई है। युवा वर्ग को सजग रहने की आवश्यकता है। ट्रस्ट के सचिव अशोक अंतिल ने कहा बताया कि महर्षि कश्यप की जयंती पर बड़ौत में कश्यप चौपाल पर हवन होगा। इसमें अध्यक्ष अमित कश्यप, महासचिव अनिल कश्यप, महामंत्री लोकेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह कश्यप, संयोजक नरेंद्र कश्यप, व्यवस्थापक ब्रहम सिंह कश्यप, प्रशांत, कृष्णपाल कश्यप, योगेंद्र कश्यप, संजय कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें