फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़िकाना के अमित ने पास की पीसीएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़िकाना गांव में शनिवार को आयोजित समारोह में पीसीएस के जिला गन्ना अधिकारी संवर्ग में गांव के युवक का चयन होने पर खुशी जताई और उसे सम्मानित किया। अमित का जिला गन्ना अधिकारी के पद पर चयन होने पर परिजनों ने ग्रामीणों को मिठाई बांट कर खुशी जताई।
विज्ञापन

गांव में आयोजित समारोह का शुभारंभ भारत तोमर, यशवीर तोमर और निरंजन सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि गांव के अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय यशपाल सिंह ने पीसीएस परीक्षा वर्ष 2016 को उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अमित का चयन जिला गन्ना अधिकारी पद पर हुआ है। हाल में अमित तोमर राजकीय हाईस्कूल, चौबली में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। बातचीत में अमित तोमर ने बताया कि पीसीएस के जिला गन्ना अधिकारी संवर्ग परीक्षा उत्तीर्ण की है। उक्त संवर्ग में प्रदेश में कुछ सात रिक्त थे। इसमें उनका तीसरा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि पीसीएस बनने की प्रेरणा उन्हें माता लीलावती से मिली है। बाद मेें ग्रामीणों ने अमित को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। खुशी जताने वालों में अमित की पत्नी प्रीति, बहन प्रीति, नीतू, मामा सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंकित तोमर जौनमाना, रविंद्र तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें