फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी-भूमि ने निकाला गाय का दूध और बनाई खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के गांव जौहड़ी में बॉलीवुड की फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग शुरू हो गई। पहले दिन गाने का फिल्मांकन किया गया। शूटर दादी चंद्रो तोमर का अभिनय कर रही भूमि पेडनेकर और प्रकाशो तोमर का अभिनय कर रही तापसी पन्नू पर कपड़े सुखाने, गाय का पूजन, गाय का दूध निकालने, चारा काटने और खीर और साग बनाने के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए आसपास के गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ रोड स्थित बारू सिंह के मकान की छत पर बनाई गई लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग आरंभ हुई। पहले शॉट में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को छत पर कपड़े सुखाते हुए दृश्य को फिल्माया गया। इसके बाद घर में तापसी और भूमि को गाय का पूजन करते हुए, खीर, साग बनाते हुए और चारा काटते हुए दृश्य फिल्माए गए। सुबह करीब साढे़ नौ बजे शूटिंग शुरू हुई। निर्देशक तुषार हीरानंदानी समेत मुख्य लोग मौजूद रहे। फिल्म में दोनों को गाय का दूध निकालते हुए दिखाया गया। शूटिंग शुरू होने से पहले ही सफेद रंग की गाय लोकेशन पर लाई गई। शूटिंग को शांति पूर्वक कराने में विनोद तोमर, सचिन कुमार, सुमित राठी, पूर्व प्रधान बबलू का सहयोग रहा।


हीरोइन की झलक पाने के लिए पहुंच गए सैकड़ों लोग
बिनौली। फिल्म के सेट पर हीरोइन की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग जमा हो गए। आसपास के मकानों की छत पर युवाओं की भीड़ ही। पुलिस और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को व्यवस्था संभालने के लिए आगे आना पड़ा।
विज्ञापन


शूटिंग से पहले लिया दादियों का आशीर्वाद
बिनौली। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने शूटिंग शुरू होने से पहले शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकेशन के नजदीक स्थित ही दादियों के आवास पर पहुंची और फिल्म के विषय में बातचीत की। इस बीच दोनों दादियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें