फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने बाबा शाहमल को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल मेें सोमवार को छात्र छात्राओं ने क्रांतिकारी बाबा शाहमल का जन्मदिन धूमधाम से मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। और उनके जीवन ले प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से बाबा शाहमल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार ने बताया कि 1857 की क्रांति के समय बिजरौल गांव से बाबा शाहमल ने बड़ौत तहसील पर चढ़ाई कर दी और उन्होंने तहसील के खजाने को लूट लिया और इस खजाने की सहायता से उन्होंने क्रांतिकारियों की मदद की। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने कहा कि अंग्रेज अधिकारी डनलप जो कि अंग्रेज फौज का नेतृत्व कर रहा था, उसने अपनी डायरी में लिया है कि एक जाट (शाहमल) ने जो बड़ौत परगना का गवर्नर हो गया , दिल्ली के घेरे के समय जनता और दिल्ली इसी व्यक्ति के कारण जीवित रह सकी। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाबा शाहमल को श्रद्धांजलि दी। इसमें पूजा गोयल, कविता, इशिका, विक्की, राबि, नूपुर, राधा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें