फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तीन घंटे जाम रखा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली गांव में मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर सामान्य प्रजाति का गन्ना न तौलने से नाराज किसानों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। मिल अधिकारियों ने दूसरे क्रय केंद्र पर तौल कराई। तीन घंटे बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
बामनौली गांव में मलकपुर चीनी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र ए और सी हैं। रविवार को सुबह नौ बजे किसान गन्ना क्रय केंद्र ए पर सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे। क्रय केंद्र पर तौल लिपिक अजय कुमार ने सामान्य प्रजाति का गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। इसके बाद किसानों की तौल लिपिक से नोक झोंक हुई। नाराज किसानों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली आड़ी तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ तीन-तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मार्ग पर जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने भी मलकपुर मिल के अधिकारियों से मोबाइल पर बात की। मिल अधिकारियों ने किसानों को बताया कि सी गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कराई जा रही है। किसान सहमत हो गए और दूसरे क्रय केंद्र पर गन्ना तौलने चले गए। तीन घंटे तक जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मलकपुर मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) मुकेश कुमार मलिक ने बताया कि बामनौली के सी गन्ना क्रय केंद्र पर पहले से ही सामान्य गन्ना तौल जा रहा है, लेकिन कुछ किसान जबरन ए क्रय केंद्र पर गन्ना तौलने की जिद कर रहे थे। बाद में नाराज किसानों को समझा दिया और किसानों ने अपना गन्ना सी क्रय केंद्र पर ही तौल दिया। जाम लगाने वालों में राज कुमार, भूरा, रामभजन, अनुज, कृष्ण, लाला, सन्नू, संजय, विरेंद्र, यादराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें