फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में सड़क दुर्घटनाओं में वाहनों की टक्कर लगने से बाइक एवं साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी युसुफ बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर घर से पाठशाला बस स्टैंड पर जा रहा था। जब वह पाठशाला मार्ग पर पहुंचा, तभी कार की टक्कर लगने पर वह घायल हो गया। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर कार समेत चालक फरार हो गया। घायल को राहगीरों ने समीप में स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। इसके अलावा नगर निवासी सुमित शाम करीब चार बजे साइकिल पर सवार होकर चिकित्सक के यहां बुखार के चलते इलाज कराने जा रहा था। जब वह नगर के बाजार में पहुंचा तभी मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। उसे भी लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें