फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से रमाला चीनी मिल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल खराबी के चलते बृहस्पतिवार को बंद रही। मिल से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक गन्ने से लदे वाहनों की कतार लग गई। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक भी मिल चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

रमाला सहकारी चीनी मिल नियमित नहीं चल पा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद हो गई, जिस कारण गन्ना तौल ठप रही। गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों व बोगियों की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक लंबी कतार लग गई। तौल कराने के लिए किसान दिन भर इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक भी मिल चालू नहीं हो सकी। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने बताया कि आए दिन मिल खराबी के कारण बंद रही है। जिस कारण किसान परेशान हैं। कई-कई घंटे तक मिल में रहना पड़ता है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी मिल चालू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करेंगे। चेतावनी देने वालों में महेंद्र, विकास, बिट्टू, राजू, मिंटू, बिजेंद्र, महावीर, लोकेश, विजय आदि शामिल रहे। मिल के जीएम एसकेएस चौहान ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद है। जल्दी ही खराबी ठीक कराकर मिल चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें