फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत और मुजफ्फरनगर की टीम ने मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को स्कूल इंडिया कप थ्री की स्टेट चैंपियनशिप का उद्घाटन चिकित्सक डॉ. अनवार अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें 25 टीमों ने भाग लिया। इसमें पहले दिन बागपत और मुजफ्फरनगर की टीमों ने अपने मैच जीते।
विज्ञापन

इसका प्रथम मैच बागपत और बिजनौर की टीमों के बीच खेला गया। बागपत के कप्तान साहिल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिजनौर की टीम ने सभी विकेट खोकर 71 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज शोएब ने 28 रन का योगदान दिया। बागपत की टीम की ओर से नवरत्न ने पांच विकेट लिए। जवाब में बागपत ने जुबेर के 33 रन और साहिल के 11 रन की बदौलत मैच दो विकेट खोकर जीत लिया। दूसरा मैच शामली और मुजफ्फरनगर की टीमों के बीच खेला गया। शामली की टीम ने टास जीता। पहले बल्लेबाजी कर मुजफ्फरनगर की टीम ने सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। बल्लेबाज विजय ने 37, निखिल 25, देवांश ने 24 रन का योगदान दिया। शामली की टीम के खिलाड़ी जीत ने पांच विकेट लिये। जवाब में शामली की टीम केवल 112 रन ही बना पाई। जीत ने 50 व शोयब ने 29 रन का योगदान दिया। मुजफ्फरनगर की टीम के खिलाड़ी अजय ने चार विकेट लिये। मुजफ्फरनगर की टीम ने यह मैच 26 रन से जीता। मैच की अंपायरिंग डॉ. सलीम अहमद, प्रवीन पुंडीर, गौरव वर्मा एवं स्कोरिंग राहुल कश्यप ने की। इस दौरान शामली के जिला संयोजक नरेंद्र चौधरी, स्टेट कोर्डिनेटर जितेंद्र कौशिक, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें