बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी शैलेश कुमार पांडेय और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 24 शिकायतें आईं, इनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण हुआ । एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शिकायतों का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया।
मंगलवार को संपूर्ण समाधान एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि समय ही उसका निस्तारण हो सके। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि अधिकारीगण संवेदनशील होकर शिकायतें सुनें और शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुला लें। गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। अफसरों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनकी समस्याओं का आश्वासन दिया। कुल 26 शिकायतें प्राप्त र्हुइं। इनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण किया। इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, डीडीओ हुब लाल, डीआरडीए के पीडी एमएल पटेल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, तहसीलदार राम नयन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।