बिनौली (बागपत)।
न्यू एरा स्कूल में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य जगत सिंह ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप लाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, मजदूरों के हकों के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदेमातरम, जय जवान जय किसान, मेरे देश की धरती, हे अन्नदाता, मेरे देश की धरती आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें स्कूल के चेयरमैन यतेश चौधरी ने अतिथियों का शाल भेंटकर सम्मानित किया। इसमें पूर्व प्रमुख विमल कुमार शर्मा, डॉ. राजपाल सिंह, सतेंद्र छिलोरा, महक सिंह, प्रवीण वालिया, सौराज सिंह, आदित्य प्रधान, बच्चू सिंह राणा, महबूब अलवी, देवेंद्र प्रधान, अश्वनी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।