फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक आहार का सेवन करें पहलवपान : रेसल कविता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 11सी
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। कस्बे के अखाड़े में भारत की प्रथम महिला रेसलर कविता दलाल का स्वागत किया। साथ ही इस मुकाम तक पहुंचने की बधाई दी। कविता दलाल ने कहा की अखाड़े में दांव पेज सीखने आ रहे बालक और बालिकाएं अपने समय का सदुपयोग करें। अपने दिनचर्या को व्यवस्थित करके अपना पूरा ध्यान आगे बढ़ने में लगाएं। पौष्टिक आहार का सेवन करें और इधर-उधर की बातों में समय को बर्बाद न करें। उन्होंने अखाड़े में उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर ने कहा कि जो भी खिलाड़ी पहलवान डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए तैयारी करेगा, उसकी कोचिंग का पूरा खर्चा उनकी तरफ से होगा। उन्होंने पहलवानों से कहा कि ऐसे मौके को हाथ से न गवाए। अखाड़े के खलीफा कृष्णपाल अंतर्राष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र भूरा, सूरज खोखर, देवेंद्र, अशोक, जितेंद्र, रमेश उपस्थित रहे।

भारसी की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के रठौड़ा गांव के होश्यारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में चल रही चार दिवसीय खोखर कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मैच शामली जनपद के भारसी गांव की टीम ने जीता। उप विजेता शामली जनपद की भोरा गांव की टीम रही। विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता को 71 सौ रुपये और ट्राफी से सम्मानित किया । समाजसेवी रोहित चौधरी, मुकंदपुर के ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र खोखर ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। अवनीश, सागर, गौरव आर्य, मोहित, कुलदीप व विशाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र पर किया निरीक्षण
छपरौली। नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा संचालित ब्यूटीशन एवं हेल्थ केयर सेंटर छपरौली में केंद्र के जिला समन्वयक शिव देव शर्मा कार्यक्रम समन्वयक राहुल पांडेय ने निरीक्षण किया। यहां पर प्रशिक्षण सुचारु रूप से चलता मिला। प्रशिक्षार्थी की उपस्थिति विधिवत चलती मिली। बेबी रूहेला, पूजा, मानसी, मेघा, रेनू, प्रियंका, कविता, रूबी, रविता मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा
बागपत। बहराइच जनपद में परिषदीय विद्यालयों की 32वीं प्रदेश स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। जिले के कई स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय घटौली के सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टॉप पर स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें