फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के ब्रेक फेल, यात्री बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस के ब्रेक फेल, यात्री बाल-बाल बचे
विज्ञापन

बड़ौत। यात्रियों से भरी बस का शुक्रवार सुबह बिजरौल गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने रोकना चाहा तो बस का अगला पहिया सड़क किनारे खेत में धंस गया। इससे यात्रियों की चीख निकलने लगी। हालांकि सभी सकुशल रहे। बाद में दूसरी बस मंगवाकर यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस यात्रियों को लेकर बड़ौत से मुजफ्फरनगर के लिए जा रही थी। जब बस बिजरौल गांव के पास पहुंची तो एक निजी स्कूल के सामने बने ब्रेकर के पास उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देकर बस को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस का अगला पहिया सड़क किनारे खेत मेें जा धंसा। यदि बस की गति तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पीछे से आ रही दूसरी बस को रुकवाकर उसमें सवारियों को बैठाया गया और आगे के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें