बड़ौत (बागपत)। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ 15 नवंबर को खेकड़ा के शिक्षक सम्मेलन मेें शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाएगा। वे सोमवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने जनसंपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, पंकज शर्मा, राजीव तोमर, कुलदीप कुमार आदि रहे। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता प्रदीप शर्मा ने बिजरौल, कडे़रा, दोघट, असारा आदि गांव मेें स्थित स्कूलों में जनसंपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बच्चों को स्कूल की वर्दी बांटी
बड़ौत। दयानंद पब्लिक स्कूल मलकपुर में सोमवार को ओम सांई शूटिंग एकेडमी के संरक्षक मास्टर रामवीर आर्य तपस्वी ने अपने बेटे उमंग आर्य के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्कूल की वर्दी, जूते, जुराब आदि वितरित किए। इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
शबगा में रागनी प्रतियोगिता 14 को
बड़ौत। शबगा गांव में 14 नवंबर को पंवार रागनी प्रतियोगिता होगा। यह जानकारी रामकिशन पंवार ने दी।