फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। बरनावा गांव के किसानों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया में अफसरों की मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। लेकिन चकबंदी अधिकारी गांव के ही कुछ लोगों से मिलकर धांधली कर रहे हैं। सुविधा शुल्क लेकर किसानों के चक इधर से उधर किए जा रहे हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में शिवकुमार, ओमवीर, चांदवीर, लाल सिंह, ज्ञानी, श्रीनिवास, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें