फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवेला गढ़ी में श्रीजी भगवान की रथयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी भगवान की रथयात्रा धूमधाम से निकाली। इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर रथयात्रा शुरू हुई। गांवों के विभिन्न मार्गों पर भ्र्रमण करती हुई वापस मंदिर पर समाप्त हुई। रथयात्रा में सबसे आगे समाज का झंडा लेकर श्रद्धालु चले। इसके बाद छह बैंड धार्मिक धुनें बजाते चले। बैंडों के बीच-बीच में झांकियां रही। सबसे पीछे रथ में श्रीजी भगवान की प्रतिमा विराजमान रही, इसकी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पूजा अर्चना की। रथयात्रा से पूर्व बोली का कार्यक्रम हुआ। श्रीजी भगवान को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य अरुण कुमार जैन को मिला। सारथी बनने का सौभाग्य कांता प्रसाद जैन, कुबरे बनने का सौभाग्य महावीर प्रसाद जैन, चंवर ढुलाने का सौभाग्य अभिषेक, महावीर प्रसाद जैन को प्राप्त हुआ। रथयात्रा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। इसमें सुनील कुमार जैन, सुबोध जैन, ग्राम प्रधान राजीव, पवन जैन, महेश जैन, प्रदीप जैन, देवेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें