फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय के कर्मचारियों के तबादला प्रक्रिया में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालयों में शिक्षक और अन्य कर्मचारियों की स्थानांतरण में राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान ने फेरबदल किया है। जनपदीय चयन समिति की संस्तुति पर राज्य परियोजना निदेशक स्थानांतरण पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

2013, 2014 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्थानांतरण में अपरिहार्य एवं अपवाद की स्थिति में डीएम को निर्देशित किया हुआ था। सामान्य विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों का स्थानांतरण किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा। 2015 में किसी प्रकार से तबादले पर शासन ने रोक लगा दी थी। उसके बाद शासन से पत्रों के माध्यम से स्टाफ के आपसी विवाद के कारण राज्य परियोजना कार्यालय में अनुमति मांगी जानी लगी। राज्य परियोजना निदेशक सर्वशिक्षा अभियान डॉ. वेदपति मिश्र ने स्थानांतरण में बदलाव किया। डीएम को निर्देश दिए कि विद्यालयों में कर्मियों के जनपद के अंदर स्थानांतरण के लिए बीएसए द्वारा पुष्ट प्रमाणों सहित कार्रवाई हेतुप्रस्ताव विचारार्थ जनपदीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। डीएम के अनुमोदन के बाद संस्तुति सहित राज्य परियोजना निदेशक को संदर्भित किया जाएगा। निदेशक की अनुमति के बाद ही स्थानांतरण किया जाएगा। निदेशक ने डीएम को निर्देशित किया इस तरह स्थातांरण की प्रक्रिया अपनाएंगे कि शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़ सके।

सिफारिशों पर नहीं, कारण देखकर होगा तबादला
बागपत। राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान डॉ. वेदपति मिश्र ने साफ शब्दों में कहा शिक्षक और कर्मचारियों का स्थानांतरण सिफारिश पर नहीं बल्कि कारणों को देखकर होगा। किसी भी सिफारिश को नहीं माना जाएगा। वास्तविक स्थिति को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें