फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक की जगह बस अड्डे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला मुख्यालय पर बस अड्डे के लिए लंबे समय से भूमि नहीं मिल रही है। अब बागपत ब्लॉक की जगह बस अड्डा बनाने की कवायद शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने भूमि की पैमाइश कराई है। ब्लॉक को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बागपत को जिला बनने के 21 साल बाद आज तक जिला मुख्यालय पर बस अड्डे की सुविधा नहीं है, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने विगत दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर बागपत में बस अड्डा बनवाने की मांग रखी थी। बस अड्डे के लिए जमीन नहीं मिलना अधिकारियों के लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण बना हुआ है। सुझाव रखा गया है कि बागपत ब्लॉक की जगह बस अड्डे का निर्माण कराया जा सकता है। ब्लॉक के कई भवनों का प्रयोग भी किया जा सकेगा। बागपत ब्लॉक को कलक्ट्रेट के पास शिफ्ट किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को तहसील की टीम ने बागपत ब्लॉक की पैमाइश की। मौके पर करीब 8700 वर्ग मीटर जगह मिली है, जो बस अड्डे के लिए पर्याप्त है। भाजपा विधायक योगेश धामा का कहना है कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जबकि अभी प्रशासन को प्रस्ताव भेजना है। सीएम बागपत में बस अड्डे के लिए गंभीर हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें