बिनौली (बागपत)। श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने कविताओं द्वारा देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। काव्य गोष्ठी में डॉ. निखिल चौहान ने काव्य पाठ करते हुए कहा अहले वतन का दिल में मेरे मान बहुत है, और तिरंगे का भी सम्मान बहुत है, भारती पर जान भी ये हंस के लुटा दूं, पैदा जो हुआ हिंद में अभिमान बहुत है। छात्रा काजल, वर्षा, आशीष, सोनू शिखा, रीमा, खामोश, अंजलि आदि ने भी काव्य पाठ करते हुये कहा कि एक नहीं दो नहीं करो बीस समझौते, पर स्वतंत्र भारत का मस्तक कभी नही झुकेगा। किसी को शह दिया, किसी को मात दे दी, विधाता ने सभी को कुछ न कुछ बात दे दी। संचालन प्रवक्ता अरुण मलिक ने किया। इसमें चौधरी ब्रजपाल सिंह प्रधान, प्रबंधक रामपाल सिंह, कैप्टन महाराम सिंह, कृष्णपाल प्रधान, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, अंजलि, अंजलि, रितेश कुमार, कर्मवीर भाटी, कंवर पाल सिंह, मनोज, नरेश कुमार, मांगेराम, मोमिन खान, संदीप चौधरी आदि रहे।