फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बड़ौत में नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम की पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे। बड़ौत में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोनीपत से आने वाले यातायात को जो शामली या सहारनपुर जाएंगे उन्हे गौरीपुर मोड़ से वंदना चौक होते हुए सराय रोड से वाया बिनौली, दाहा-भड़ल-सहारनपुर भेजा जाएगा। दिल्ली से शामली, सहारनपुर को जाने वाले यातायात को वंदना चौक से होते हुए सराय रोड से वाया बिनौली-दाहा से शामली की तरफ भेजा जाएगा। शामली की तरफ से आने वाले यातायात को बड़ौत में पशु पैठ से लौहड्डा रजबाहे की पटरी से होते हुए मेरठ-बिनौली मार्ग की तरफ भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़ौत में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल के पास किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। जनसभा स्थल से एक-एक किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगी। आसपास के मकानों की छतों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो दूरबीन से लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें