ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक एक्सप्रेस-वे किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली निवासी ट्रक चालक सुनील ने बताया कि वह रविवार की रात में दिल्ली से ट्रक लेकर मुरादनगर के लिए चला था। सोमवार की सुबह तीन बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के पास पहुंचा तो उसे नींद का झपकी लग गई। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक सुनील व परिचालक घायल हो गए।